- Hindi News
- National
- Renowned Painter Lakshman Pai Conferred With Padma Vibhushan, Dies In Goa
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

चित्रकार लक्ष्मण पाई का 95 साल की उम्र में निधन हो गया। (फाइल फोटो)
पद्म भूषण से सम्मानित चित्रकार लक्ष्मण पाई का रविवार को गोवा में उनके आवास पर निधन हो गया। पाई 95 वर्ष के थे। उनके निधन पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शोक जताया है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, गोवा के जाने-माने कलाकार पद्म भूषण लक्ष्मण पाई के निधन से बहुत दुख हुआ। गोवा ने आज एक रत्न को खो दिया। हम कला के क्षेत्र में उनके अपार योगदान को हमेशा याद करेंगे। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है।
Deeply saddened by the passing away of renowned Goan artist Padma Bhushan Shri Laxman Pai. Goa has lost a gem today. We will always remember his immense contribution in the field of art. My heartfelt condolences to his family. Om shanti🙏 pic.twitter.com/9u9Y2negsL
— Dr. Pramod Sawant (@DrPramodPSawant) March 14, 2021
गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता दिगंबर कामत ने भी लक्ष्मण पाई की मौत पर दुख जताया है। कामत ने ट्वीट कर कहा कि अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पद्म भूषण लक्ष्मण पाई के निधन से गहरा दुख हुआ है। उनका नहीं होना कला के क्षेत्र में एक बड़ी क्षति है। वे अंतिम समय तक पेंटिग पर काम कर रहे थे। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
Deeply saddened by the passing away of eminent Goan artist of International repute Padma Bhushan Laxman Pai. His passing away will create a big void in the field of art.
He belonged to Pai Fondekar family of Margao.
My condolences to his family. May his Aatma attain sadgati. pic.twitter.com/2XaJFRb2EX— Digambar Kamat (@digambarkamat) March 14, 2021
केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद वाई नाइक ने भी ट्वीट कर लक्ष्मण पाई को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- महान भारतीय कलाकार और चित्रकार लक्ष्मण पाई के निधन का सुनकर दुख हुआ। ईश्वर उनके परिवार को दुख सहन करने की ताकत दे।
Saddened to hear the demise of great Indian artist and painter, former principal of the Goa College of Art, Padma Bhushan Laxman Pai ji
May God give strength to his family to bear the loss. Om Shanti 🙏 pic.twitter.com/QQCgoCm338— Shripad Y. Naik (@shripadynaik) March 14, 2021
कई पुरस्कारों से सम्मानित किए जा चुके हैं लक्ष्मण पाई
21 जनवरी 1926 को जन्में लक्ष्मण पाई को देश के कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। जिनमें पद्म भूषण, पद्म श्री, नेहरू पुरस्कार और ललित कला अकादमी पुरस्कार शामिल हैं। उन्होंने गोवा कॉलेज ऑफ आर्ट के पूर्व प्रिंसिपल के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी हैं।
Recent Comments