- Hindi News
- National
- India China Relation | Indian Sailors Return From China On 14 February; Updates From Mansukh Mandaviya
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्लीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

चीन में दो जहाजों पर भारत के कुल 39 नाविक फंसे थे। इनमें से 16 पिछले महीने भारत लौट आए थे। 16 की वापसी 14 फरवरी को होगी। (प्रतीकात्मक)
केंद्र सरकार के शिपिंग मिनिस्टर मनसुख मंडाविया ने बुधवार को कहा कि चीन में कई दिन से कार्गो शिप पर फंसे भारतीय नाविक 14 फरवरी को देश लौट आएंगे। ये सभी नाविक इटली के कार्गो शिप एमवी अनस्तासिया पर हैं। सभी 16 नाविक जापान के लिए रवाना हो गए। 14 फरवरी को यह भारत लौट आएंगे।
मंडाविया ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि दिन की अच्छी शुरुआत हुई। एमवी अनस्तासिया पर फंसे हमारे नाविक लौट रहे हैं। अब ये अपने परिवारों से फिर मिल सकेंगे। चीन में भारतीय दूतावास का शुक्रिया।
दो जहाजों पर 39 नाविक फंसे
चीन में दो कार्गो शिप पर कुल मिलाकर 39 नाविक फंसे हैं। इनमें से 23 पिछले महीने भारत लौट चुके हैं। तब भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान में चीन से कहा था- इन नाविकों को तय वक्त में भारत को सौंपा जाए। इसके लिए मानवीय आधार पर सहायता भी मुहैया कराई जाए। चीन ने कोरोनावायरस संबंधी प्रतिबंधों के आधार पर इन जहाजों को रोक लिया था। इस दौरान क्रू मेंबर्स भी चेंज नहीं हो सके थे।
Source link
Recent Comments