- Hindi News
- International
- Coronavirus Pandemic Country Wise Cases LIVE Update; USA Pakistan China Brazil Russia France Spain Recovery Rate Covid 19 Cases
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
वॉशिंगटन2 घंटे पहले
- दुनिया में अब तक 7.94 करोड़ से ज्यादा संक्रमित, 17.44 लाख मौतें हो चुकीं, 5.59 करोड़ स्वस्थ
- अमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा 1.89 करोड़ से ज्यादा, अब तक 3.34 लाख लोगों ने गंवाई जान
ब्रिटेन की उड़ानों पर रोक लगाने वाले देशों में ब्राजील भी शामिल हो गया है। इसके अलावा ब्राजील ने अपनी सीमाएं विदेशियों के लिए बंद कर दी हैं। यह रोक अस्थायी तौर पर लगाई गई है। पिछले 14 दिनों में ब्रिटेन में रहने वाले किसी भी गैर-ब्राजीलियाई के भी देश में आने पर रोक रहेगी। ये पाबंदियां शुक्रवार से लागू हो गईं।
ब्राजील इस समय कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है। इस साउथ अमेरिकी देश में 73 लाख से ज्यादा मामलों की पुष्टि हुई है। लगभग एक 90 हजार मरीजों की मौत हुई है।
उधर, सर्बियाई PM एना बर्नेबिक ने गुरुवार को फाइजर और बायोएनटेक की वैक्सीन लगवाई। वे यूरोपीय देशों की पहली प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने वैक्सीन लगवाई है। एना ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वैक्सीन लगवाने वाली यूरोप की पहली PM बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। वैक्सीनेशन इस लड़ाई में बड़ा कदम है।
Today is a big day, vaccination started! It is my duty to be the first to receive the #PfizerBioNTech vaccine against #Covid19 in 🇷🇸. I am honored to be the first PM in Europe to be vaccinated. Vaccination is a huge step in this fight.
— Aна Брнабић (@SerbianPM) December 24, 2020
दुनिया में 7.94 करोड़ मरीज
दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 7.94 करोड़ के ज्यादा हो गया। 5 करोड़ 59 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 17 लाख 44 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।
अमेरिका में परेशानी बढ़ी
अमेरिका में बुधवार को अस्पताल में भर्ती होने वाले संक्रमितों की संख्या फिर तेजी से बढ़ी। एक ही दिन 1 लाख 19 हजार से ज्यादा मरीज एडमिट किए गए। CNN ने यह जानकारी कोविड ट्रैकिंग प्रोजेक्ट (CTP) के अफसरों के हवाले से दी है। यह लगातार 22वां दिन था जब अमेरिकी अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या एक लाख से ज्यादा हुई। इसके पहले मंगलवार को 1 लाख 17 हजार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कैलिफोर्निया में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। यहां अस्पतालों में मेकशिफ्ट वार्ड बनाए जा रहे हैं। इनमें मरीजों को रखा जा रहा है।

ह्यूस्टन के एक अस्पताल में निराश मुद्रा में बैठी नर्स। अमेरिका के अस्पतालों में 22 दिन से हर रोज करीब एक लाख संक्रमित भर्ती हो रहे हैं। (फाइल)
जनवरी तक 4 लाख से ज्यादा मौतों की आशंका
CNN की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 16 जनवरी तक 4 लाख 19 हजार से ज्यादा हो जाएगा। CNN ने यह जानकारी सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के हवाले से दी है। इसमें कहा गया है कि अगर मौतों की यही रफ्तार जारी रही तो 16 जनवरी 2021 तक मरने वालों का आंकड़ा 3 लाख 78 हजार से 4 लाख 19 हजार तक पहुंच जाएगा। अब तक 3.34 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।
इटली में बाजार सूने
क्रिसमस पर जन्नत से नजर आने वाले यूरोपीय देशों और खासकर इटली में इस बार सब फीका और बेरंग है। यहां के बाजारों में चहल-पहल नजर नहीं आती। न तो ठीक से दुकानें खुली हैं और न लोगों की आवाजाही नजर आती है। ब्रिटेन में कोविड-19 के नए वेरिएंट के मिलने से लोगों में दहशत का आलम है। सरकार ने भी साफ कर दिया है कि आने वाले वक्त में प्रतिबंधों में कोई राहत नहीं दी जाएगी। वेटिकन सिटी में भी सन्नाटा पसरा है।

इटली के मिलान शहर के बाजारों में पहले की तरह चहल-पहल नजर नहीं आती। न तो ठीक से दुकानें खुली हैं और न लोगों की आवाजाही नजर आती है। मास्क लगाए चंद लोग ही नजर आते हैं। सरकार ने यहां प्रतिबंधों में ढील देने से भी इनकार कर दिया है।
ब्रिटेन की मुश्किलों में इजाफा
ब्रिटेन में कोविड-19 के नए वेरिएंट के मिलने के बाद दिक्कतें बढ़ गई हैं। अब तक करीब 40 देश यहां से आने और जाने वाली फ्लाइट्स को बैन कर चुके हैं। इनमें भारत के अलावा, हॉन्गकॉन्ग, कनाडा, स्विटजरलैंड और जर्मनी भी शामिल हैं। फ्रांस ने जरूर ब्रिटेन को थोड़ी राहत दी और ट्रकों के लिए बॉर्डर खोलने की मंजूरी दी, लेकिन यूरोप के बाकी देशों ने ऐसा नहीं किया। अब ब्रिटिश सरकार कुछ देशों से बातचीत कर रही है ताकि जरूरी सामान की सप्लाई पर असर न पड़े।
कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात
देश |
संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
अमेरिका | 18,957,956 | 334,981 | 11,107,297 |
भारत | 10,143,974 | 147,079 | 9,712,910 |
ब्राजील | 7,374,775 | 189,419 | 6,405,356 |
रूस | 2,963,688 | 53,096 | 2,370,857 |
फ्रांस | 2,505,875 | 61,978 | 187,272 |
यूके | 2,188,587 | 69,625 | N/A |
तुर्की | 2,100,712 | 19,115 | 1,935,292 |
इटली | 2,009,317 | 70,900 | 1,344,785 |
स्पेन | 1,869,610 | 49,824 | N/A |
अर्जेंटीना | 1,563,865 | 42,314 | 1,384,277 |
(आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं)
Recent Comments