
जॉन अब्राहम ने बदली रिलीज डेट
जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 पहले ईद के एक दिन बाद यानी 14 मई तय की गई थी। लेकिन अब नई रिलीज डेट का अनाउंसमेंट कियागया। अब ये फिल्म 13 मई को रिलीज होगी।

ईद पर जॉन vs सलमान
ईद पर सलमान खान और जॉन अब्राहम की भिड़ंत फैंस को देखने को मिलेगी। दोनों की फिल्में राधे और सत्यमेव जयते 2 एक ही दिन रिलीज हो रही है।

जॉन अब्राहम की खुली चुनौती
सत्यमेव जयते 2 की रिलीज डेट को लगातार ये कहा जा रहा था कि राधे से क्लैश के चलते जॉन अब्राहम अपनी फिल्म की रिलीज डेट को बदल सकते हैं। लेकिन जॉन ने ऐसा नहीं किया बल्कि राधे के साथ क्लैश को कंफर्म कर दिया।

कैसा होगा जॉन अब्राहम का रोल
बताया जा रहा है कि सत्यमेव जयते 2 में जॉन अब्रहाम का डबल रोल होगा। वह सोशल एक्टिविस्ट के तौर पर और दूसरे रोल में दुश्मनों के छक्के छुड़ाते दिखेंगे। वह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते नजर आएंगे।

मुंबई सागा होगी रिलीज
जॉन अब्राहम की 19 जुलाई को मुंबई सागा रिलीज हो रही है। इसमें उनके साथ इमरान हाशमी नजर आएंगे। जॉन इस फिल्म में गैंगस्टर तो इमरान कॉप के अवतार में नजर आएँगे।
Source link
Recent Comments