
बैंड बाजा बारात से शुरूआत
रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में अपनी शुरूआत, बैंड बाजा बारात के साथ की थी। यशराज फिल्म्स की इस फिल्म में रणवीर को सराहा खूब गया था लेकिन किसी ने ये नहीं आंका था कि आगे चलकर, हिंदी सिनेमा उनकी मुट्ठी में बंद मिलेगा।

बांहे फैलाकर हुआ स्वागत
रणवीर सिंह का बॉलीवुड ने बांहे फैलाकर स्वागत किया। बैंड बाजा बारात के बाद सारे डेब्यू उनके नाम थे और यशराज फिल्म्स की दो और फिल्में भीं। उनके टैलेंट को पहचाना भी गया और सराहा भी गया।

भंसाली ने बदल दी किस्मत
रणवीर सिंह की ज़िंदगी में एक दिन आए संजय लीला भंसाली और उन्होंने रणवीर सिंह की किस्मत ऐसी बदली कि फिल्मों ने करियर की ऊंचाई पर तो पहुंचाया ही साथ में ज़िंदगी को भी नया चैप्टर खोलने का मौका दे दिया। साथ में भंसाली की तीन फिल्में करने के बाद, रणवीर – दीपिका ने शादी कर ली।

जो किया ज़बरदस्त किया
रणवीर सिंह के हिस्से जो भी काम आया, वो उन्होंने ज़बरदस्त तरीके से निभाया। चाहे वो कोई भी किरदार हो, रणवीर ने पूरी मेहनत के साथ उस किरदार को जिया और दर्शकों के दिल में जगह बनाई।

अवार्ड्स की भरमार
अच्छी फिल्मों के साथ रणवीर सिंह के करियर में अवार्ड्स की भी भरमार होने लगी। हालांकि अपना पहला अवार्ड शाहरूख खान के हाथों लेकर रणवीर सिंह स्टेज पर ही रोने लगे थे।

चखा स्टारडम
इसके बाद रणवीर सिंह ने स्टारडम चखा। वो बॉक्स ऑफिस के हीरो भी बन गए। इतने हीरो कि सामने शाहरूख खान तक से पंगा लेने में उन्हें डर नहीं लगा। दिलवाले ने बाजीराव मस्तानी को टक्कर दी तो सिंबा ने ज़ीरो को।

औंधे मुंह गिरे
हालांकि, रणवीर सिंह औंधे मुंह गिरे थे यशराज फिल्म्स की बेफिक्रे के साथ। लेकिन इस फिल्म ने उनके करियर पर कोई भी असर नहीं डाला। रणवीर अपने करियर में इतने शानदार समय में चल रहे हैं।

मिलते रहे मौके
रणवीर सिंह को अच्छे किरदार और अच्छी फिल्मों के मौके मिलते रहे हैं और उन्होंने हर किरदार, हर फिल्म के साथ खुद को साबित किया है। रोमांस हो या ड्रामा, पीरियड ड्रामा हो या फिर कॉमर्शियल फिल्म, रणवीर को देखने लोग टिकट खिड़की तक ज़रूर आते हैं।

हर बार खुद को साबित किया
अपनी हर फिल्म के साथ रणवीर सिंह ने खुद को साबित किया है और यही कारण है कि फिलहाल वो हिंदी सिनेमा के टॉप डायरेक्टर्स की पहली पसंद हैं। संजय लीला भंसाली, रोहित शेट्टी, ज़ोया अख्तर, कबीर खान, सबकी पहली पसंद रणवीर सिंह हैं।

आने वाली फिल्में
रणवीर सिंह जहां यशराज फिल्म्स की जयेशभाई ज़ोरदार में दिखाई देंगे वहीं करण जौहर की तख्त में वो मुग़ल शहज़ादे दारा शिकोह के किरदार में दिखाई देने वाले हैं। उनकी फिल्म 83 थियेटर खुलने का इंतज़ार कर रही है वहीं रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी में वो अपने सिंबा अवतार में नज़र आने वाले हैं।
Source link
Recent Comments