
ऋषि कपूर की साथी
ऋषि कपूर के सुख दुख की साथी नीतू कपूर, उनके आखिरी दिनों में भी पूरे संयम के साथ उनकी देखभाल में लगी हुई थीं। हालांकि उनके बच्चे भी कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़े दिखाई दिए थे।

छोड़ दिया था करियर
गौरतलब है कि ऋषि कपूर से शादी करने के बाद नीतू कपूर ने इंडस्ट्री छोड़ दी। कहा जाता है कि उस समय कपूर खानदान की बहू – बेटियां फिल्मों में काम नहीं करती थीं। हालांकि नीतू कपूर ने अपनी मर्ज़ी से घर पर रह कर बच्चों की ज़िम्मेदारी संभालने का ऑप्शन चुना।

सब्ज़ियों का मोल भाव
नीतू कपूर एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखने वाली आम सी लड़की थीं और इसलिए उनमें ये बात हमेशा साफ झलक जाती है। कुछ समय पहले उनका सब्ज़ी लेते समय, मोलभाव करता वीडियो भी वायरल हुआ था।

बेटी का साथ
ऋषि कपूर के बाद नीतू कपूर के साथ मज़बूती से खड़ी हैं उनकी बेटी रिद्धिमा साहनी। रिद्धिमा, नीतू कपूर के साथ ही रह रही थीं और उनकी नातिन समायरा भी उनका काफी ध्यान बंटा रही थी। अपने जन्मदिन पर भी नीतू कपूर को बच्चों ने बेहद प्यारा सरप्राइज़ दिया था।

आजकल का नया साथी
वहीं रिद्धिमा ने नीतू कपूर को एक नया साथी गिफ्ट किया है जिसके बाद नीतू कपूर, अकसर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इस नए साथी की तस्वीरें डालती दिख जाती हैं।

मम्मी के लाडले
गौरतलब है कि रणबीर कपूर मम्मी के लाडले हैं। उन्हें अपनी मां के हाथ का खाना पसंद है और वो कुछ सालों पहले तक अपनी मां से ही हर हफ्ते 1500 रूपये की पॉकेट मनी भी लेते थे।

बचपन की ट्रिक
बचपन में रणबीर जब भी नीतू कपूर की बात नहीं सुनते थे तो वो ऋषि कपूर का नाम लेकर उन्हें डराती थीं। एक बार रणबीर की शिकायत करने के लिए एक टीचर ने नीतू को स्कूल बुलाया। इसके बाद नीतू कपूर ने रणबीर से साफ कह दिया कि अगर वो पढ़ाई नहीं करेंगी तो उन्हें पापा को बताना पड़ेगा।

रणबीर को कहा Get Out
रणबीर कपूर को हर काम के लिए मां की इतनी ज़्यादा आदत हो चुकी थी कि नीतू कपूर ने खुद उन्हें घर छोड़कर जाने को कहा और अकेले रहने के लिए दबाव बनाया जिससे रणबीर खुद अपनी ज़िम्मेदारी लेना सीखें।

ऋषि कपूर को संभाला
ऋषि कपूर की बीमारी के दौरान, नीतू कपूर उनके लिए मज़बूत स्तंभ बनकर खड़ी रहीं। चाहे भारत हो या फिर अमरीका, नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की हर छोटी बड़ी चीज़ का ध्यान रखा। ये बात खुद ऋषि कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में बताई थी।

नए पड़ाव की तैयारी
अब नीतू कपूर, एक बार फिर से परदे पर वापसी की तैयारी कर रही हैं। धर्मा प्रोडक्शन्स की राज मेहता की एक फिल्म में नीतू कपूर, वरूण धवन की मां और अनिल कपूर की पत्नी के किरदार में दिखाई देंगी।
Source link
Recent Comments