
रिलीज डेट
रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सर्कस 2021 के आखिरी वीकेंड पर रिलीज हो सकती है। यानि की 31 दिसंबर 2021.. यह इस साल रिलीज होने वाली आखिरी फिल्म हो सकती है।
रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म सिंबा को भी न्यू ईयर वीकेंड पर रिलीज किया था और फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी।

सर्कस की शूटिंग
बताया जा रहा है कि फिल्म का बड़ा हिस्सा मुंबई में शूट किया जा चुका है। वहीं, कुछ सीन्स गोआ और ऊटी में शूट किये जाएंगे। सूत्रों की मानें तो अगले महीने के अंत तक फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी।

कॉमेडी फिल्म
यह फिल्म शेक्सपियर के नाटक ‘The Comedy of Errors’ पर आधारित होगी। लिहाजा, पहली बार रणवीर सिंह डबल रोल निभाते नजर आएंगे।

‘अंगूर’ की रीमेक
बॉलीवुड में इससे पहले भी इस नाटक पर फिल्म बन चुकी है, जिसका नाम था ‘अंगूर’। 1982 में आई इस फिल्म को गुलजार ने बनाया था और मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे संजीव कुमार और देवेन वर्मा।

दो दूनी चार
हालांकि, इससे पहले 1968 में आई फिल्म ‘दो दूनी चार’ भी शेक्सपियर के इसी नाटक पर बनी थी। जिसमें किशोर कुमार ने मुख्य भूमिका निभाया था।

फिल्म की कहानी
फिल्म एक दो जुड़वा मालिक और दो जुड़वा नौकरों की कहानी थी जो बचपन में ही बिछड़ जाते हैं। और जब बड़े होकर एक दूसरे से टकराते हैं तो कितनी मज़ेदार सिचुएशन पैदा होती है। फिल्म में रणवीर सिंह, संजीव कुमार और वरूण शर्मा, देवेन वर्मा की भूमिका में दिखाई देंगे।
Source link
Recent Comments