
पहले भी उड़ी थी खबरें
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा के प्रेगनेंट होने की खबरें पिछले साल भी उड़ी थीं लेकिन प्रियंका ने इन खबरों का खंडन यह कह कर किया था कि उनका वज़न बढ़ गया है क्योंकि क्रिसमस के दौरान उन्होंने कुछ ज़्यादा ही खा लिया था। लेकिन लोगों ने उनके मोटापे को प्रेगनेंसी समझ लिया।

मां को भी डांट दिया था
गौरतलब है कि जब पिछली बार प्रियंका चोपड़ा के प्रेगनेंट होने की खबरें उड़ीं थीं तो उनकी मां मधु चोपड़ा ने भी उन्हें फोन करके इस खबर की सच्चाई जानने की कोशिश की थी। लेकिन प्रियंका ने अपनी मां तक को नहीं छोड़ा और उन्हें भी फोन पर दो चार बातें सुना दीं।

मां बनने को तैयार हैं
प्रियंका ने लॉकडाउन के दौरान, क्वारंटीन के दिनों में एक मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू में ये बात कुबूल की थी कि वो अब मां बनने को तैयार हैं। इस इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा कि वो मां बनने की तैयारी कर रही हैं। वो इसका स्वाद चखना चाहती हैं और आने वाले कुछ सालों में ये भी पूरा हो जाएगा।

निक के साथ शादी
निक के साथ शादी करने पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि निक से पहले वो हर रिलेशनशिप में खुद को खो देती थीं। लेकिन निक के साथ उनके जीवन में ये बहुत बड़ा बदलाव आया और वो इस बात से काफी खुश हैं।

बेफिक्री से जी रही हैं
इसी इंटरव्यू में प्रियंका ने कुबूल किया था कि वो कैसे निक से मिलने के बाद उनकी ज़िंदगी बदल गई। निक से पहले प्रियंका को चिंता रहती थी कि कहीं वो ज़्यादा तेज़ तो नहीं बोल रही हैं, या फिर ज़्यादा तेज़ तो नहीं हंस रही है। क्या उनकी आवाज़ ज़्यादा तीखी हो गई। अब उन्हें ऐसे किसी चीज़ की चिंता नहीं है।

शादी के बाद पूरा समय साथ
प्रियंका ने इस इंटरव्यू में बताया कि शादी के बाद से मैं एक छोटे से Pause पर हूं और शायद आगे आने वाले जीवन की तैयारी कर रही हूं। मैंने केवल एक ही फिल्म की है। मैं बहुत ज़्यादा घूमी हूं।

दो साल से हमेशा साथ
प्रियंका ने बताया कि निक और उनका दोनों का ही काम ऐसा है कि उनका साथ रहना काफी मुश्किल होता है। इसलिए शादी के बाद उन दोनों ने ज़्यादा से ज़्यादा वक्त एक दूसरे के लिए निकाला। और इसके बाद अगले साल यानि कि 2020 में सबका जीवन लॉकडाउन और क्वारंटीन में बीता।

2020 में वापसी की थी तैयारी
प्रियंका का कहना था कि इस साल वो ढेर सारी तैयारी कर रही हैं। उन्हें इस साल कुछ अच्छा काम करना है और अब उन्हें काम पर वापस लौटना है। तो शादी के बाद अब वो अपनी ज़िंदगी को वापस रूटीन में लाने की तैयारी कर रही हैं। लेकिन ये पूरा साल, केवल कोरोना से लड़ते हुए बीत गया।

बिल्कुल पिता जैसे हैं निक
निक से शादी करने के बारे में प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया कि निक पूरी तरह से उनके पिता कि छवि हैं। यही कारण है कि वो निक की बहुत ज़्यादा इज़्जत करती हैं और उन्हें निक से ज़्यादा कोई और पसंद ही नहीं आया।

सच या झूठ पता नहीं
अब प्रियंका चोपड़ा के प्रेगनेंसी की खबरें तो आए दिन उड़ती रहती हैं। तो अगर प्रियंका और निक सच में माता पिता बनने वाले हैं तो उन्हें ढेरों बधाई। और अगर ये खबर हमेशा की तरह अफवाह है तो फिर हम भी इंतज़ार करेंगे, नन्हें बेबी जोनस का।
Source link
Recent Comments