
मैरी पॉपिन्स
कड़क और तेज़ तर्रार Nanny – मैरी पॉपिन्स जो कि उतनी ही मज़ेदार और मस्तीखोर भी है (हालांकि पहली बार में ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता है) डिज़्नी की दुनिया में सबसे पहले आईं। हम मैरी पॉपिन्स ने लाइव एक्शन में तो मिल ही चुके हैं लेकिन उसे 1964 में अमर कर दिया जूली एन्ड्रयूज़ ने और इसके बाद 2019 में एमिली ब्लन्ट के रीमेक ने।

हर लिहाज़ से परफेक्ट
मैरी पॉपिन्स अनुभवों से भरी हुई है और उसकी सबसे यादगार सीख है – कुछ भी समझाने की कभी ज़रूरत नहीं है। मैरी पॉपिन्स शायद डिज़्नी की पहली सशक्त महिला थी जिसने लोगों को कहा कि आप जैसे हैं अच्छे हैं, इसलिए अपने आप पर कभी शर्मिंदा मत होईए। मैरी पॉपिन्स हर लिहाज़ से परफेक्ट थी।

पोकाहॉन्टस
बहुत सी ऐसी लड़कियां जो अब महिलाएं हैं, शायद पोकाहॉन्टस देखकर बड़ी हुई हैं जो शायद उन लड़कियों की प्रेरणा थी। 1995 में आई फिल्म, पोकाहॉन्टस पहली, डिज़्नी फिल्म थी जिसकी हीरोइन का रंग गोरा नहीं था।

असली कहानी से प्रेरित
पोकाहॉन्टस एक आज़ाद लड़की थी जिसने हमेशा सिखाया कि कभी भी अन्याय होता देख मत सहो और किसी को भी केवल इसलिए नीचा मत दिखाई कि वो एक महिला है। पोकाहॉन्टस एक असली कहानी से प्रेरित फिल्म थी, जो एक लड़की के बारे में थी जो अपने कबीले से बिल्कुल अलग थी।

Mulan
सशक्त महिला किरदारों की सफल फिल्में देने की श्रेणी में डिज़्नी ने एक और नाम जोड़ा Mulan का जो 1998 में रिलीज़ हुई। वो वैसी डिज़्नी की राजकुमारी नहीं थी जिसे खुद को बचाने के लिए कोई चाहिए। वो लोगों को बचाती थी। बल्कि यूं कहा जाए कि Mulan कोई राजकुमारी नहीं थी। वो एक आम लड़की थी।

बेहतरीन प्रेरणा
एक ऐसी आम लड़की जो समाज के दायरे में फिट बैठने की असफल कोशिशें करती रहती है। वो अपने घायल आर्मी पिता के घाव ठीक करती है और लड़कियों की तरह लड़ती है, सारे मर्दों को पीछे छोड़ते हुए। वो लड़कियों को याद दिलाती है कि केवल सफेद घोड़े पर आ रहे राजकुमार के इंतज़ार में नहीं बैठना चाहिए। ज़िंदगी उससे ज़्यादा है।

Frog and The Princess
राजकुमारी और मेंढक की इस प्रेम कहानी की राजकुमार टियाना बाकी की डिज़्नी राजकुमारियों से काफी अलग है। सबसे दिलचस्प तो ये था कि वो एक अफ्रीकी अमरीकी मूल्य की राजकुमारी थी। अपने से पहले आई राजकुमारियों से टियाना अलग थी क्योंकि उसके पास एक सपना था।

अंत भला तो सब भला
ये राजकुमारी अपना खुद का Restaurant खोलना चाहती थी। लेकिन ये सारा प्लान तब पीछे छूट जाता है जब वो नवीन की मदद करना शुरू कर देती है जिसे एक जादू ने मेंढक बना दिया है। वो खुद भी राजकुमारी से मेंढक बन जाती है। उसने सिखाया कि ज़िंदगी में फोकस कितना ज़रूरी है।

मोआना
मोआना अब तक की सबसे क्रांतिकारी डिज़्नी राजकुमारी कही जाती है। वो बिल्कुल साधारण लड़की है और वो डिज़्नी राजकुमारियों के सारे तय पैमाने तोड़ती है। ये एक ऐसी डिज़्नी फिल्म है जिसमें राजकुमार नहीं है।

राजकुमारियों से आगे
इस फिल्म में केवल मोआना है और दूर दूर तक समुद्र है और मोआना का सफर है जो अपने द्वीप को खत्म होने से बचाने के लिए निकल चुकी है। 16 साल की ये बुलंद मिज़ाज़ लड़की अपनी डिज़्नी राजकुमारियों से कोसों मील आगे है।

फ्रोज़न
हैन्स एंडरसन की किताब स्नो क्वीन के रूपांतरण फ्रोज़न ने हर पारंपरिक प्रेम कहानी को पीछे छोड़ा है। फिल्म दो बहनों के प्यार के बारे में ज़्यादा है बजाय एक लड़का और एक लड़की के प्यार के। एलसा, सबकी फेवरिट बर्फीली रानी है जिसे पहली फिल्म में उसकी बहन एना बचाती है।

एना और एलसा
एलसा की दुश्मन वो खुद है, फिल्म के विलेन हैं, एलसा का खुद पर अविश्वास। लेकिन इन सारी चीज़ों पर वो अपनी बहन की मदद से काबू पाती है। एना उस पर सबसे ज़्यादा और किसी से भी ज़्यादा भरोसा करती है। इस महीने फिल्म का सीक्वल रिलीज़ हो रहा है जहां दोनों बहनें कुछ नए जवाब ढूंढने एक नए सफर पर निकलने वाली हैं।
Source link
Recent Comments