
बॉलीवुड के गुप चुप कपल्स
गौरतलब है कि हाल ही में लक्ष्मी के प्रमोशन के दौरान, अक्षय कुमार ने कियारा को सिद्धांतों वाली लड़की कहा था। कियारा का कहना था कि वो तब तक सिंगल हैं जब तक उनकी शादी नहीं हो जाती है। वैसे बॉलीवुड में कई ऐसे कपल्स हैं जिनके एक दूसरे को डेट करने की खबरे हैं।

विकी कौशल – कैटरीना कैफ
माना जा रहा है कि विकी कौशल, कुछ महीनों से कैटरीना कैफ को डेट कर रहे हैं। ये बात एक दीवाली पार्टी के बाद कंफर्म हुई जहां से दोनों साथ निकले। लॉकडाउन में तो खबरें ये भी थीं कि विकी कौशल, कैटरीना कैफ से मिलने उनके घर पहुंच गए थे।

अथिया शेट्टी – के एल राहुल
काफी समय से खबरें हैं कि सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी, क्रिकेटर के एल राहुल को डेट कर रही हैं। अथिया के जन्मदिन पर राहुल ने उन दोनों की एक बेहद प्यारी सी तस्वीर फैन्स के साथ शेयर की।

पुलकित सम्राट – कृति खरबंदा
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा एक दूसरे को कुछ समय से डेट कर रहे हैं और लॉकडाउन दोनों ने साथ में बिताया। लोग अब अक्सर उनकी शादी की तारीखें भी पूछते हैं। दोनों ने हाल ही में अपने रिलेशनशिप को कुबूल किया है।

आदर जैन – तारा सुतारिया
करीना कपूर की बुआ के बेटे आदर जैन और तारा सुतारिया के डेट की खबरें तब सामने आईं जब तारा, आदर के बड़े भाई अरमान जैन की शादी में घर के सदस्यों के साथ परफॉर्म करती नज़र आईं। हाल ही में दोनों ने तारा का जन्मदिन मालदीव्स में मनाया है।

टाईगर श्रॉफ – दिशा पटानी
टाईगर और दिशा तो वाकई उन कपल्स में से हैं जिन्हें ना छिपाना आता है और ना ही जताना आता है। हालांकि टाईगर ये मान चुके हैं कि उन्हें दिशा के साथ समय बिताना पसंद है।
Source link
Recent Comments